


नवगछिया। दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के लिए भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के विधायक दल द्वारा रेखा गुप्ता के नाम का चयन होते ही नवगछिया की नगर निगम पार्षद चम्पा कुमारी ने खुशी का इज़हार किया।
पार्षद चम्पा कुमारी ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है और पार्टी ने दिल्ली जैसे प्रदेश में नारी शक्ति पर भरोसा जताते हुए रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है, जो कि बहुत सराहनीय है।”

उन्होंने इस फैसले को भाजपा की महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और पार्टी के इस निर्णय की सराहना की।