5
(1)

भागलपुर: विश्व मातृभाषा दिवस के मौके पर नाटककार और साहित्यकार वीरेंद्र नारायण के जन्मशती वर्ष के अवसर पर 21 फरवरी को राष्ट्रीय अंग समागम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भागलपुर के भगवान पुस्तकालय, नया बाजार में आयोजित होगा।

इस विशेष आयोजन में वीरेंद्र नारायण पर विजय नारायण द्वारा व्याख्यान दिया जाएगा और प्रसिद्ध रंगकर्मी महुआ घटवारीन के लेखक शीतांशु अरुण का सार्वजनिक अभिनंदन भी किया जाएगा। इसके साथ ही वीरेंद्र नारायण द्वारा लिखित नाटक “बापू के साए में” का मंचन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान कई साहित्यकारों और रंगकर्मियों को कर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिनमें 13 महिलाएं भी शामिल हैं। कार्यक्रम का आयोजन अंग जन गण, अंग मदद फाउंडेशन, और अंगिका सभा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

प्रेस वार्ता में प्रसन्न लताम ने इस बात की जानकारी दी और सभी ने अंगिका भाषा को बढ़ावा देने और उसके प्रोत्साहन के लिए एकजुट होने की अपील की।

इस प्रेस वार्ता में शंभु दयाल खैतान, सुधीर मंडल, वंदना झा, डॉक्टर अमरेंद्र और प्रसन्न लताम के साथ-साथ शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: