

नवगछिया: रविवार को करारी तीनटंगा स्थित गंगा नदी तट पर संत निरंकारी मिशन भागलपुर इकाई द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नागरिक विकास समिति भागलपुर के अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, संत निरंकारी मिशन भागलपुर की निरंकारी मुखी सविता सिन्हा, करारी तीनटंगा पंचायत के मुखिया नगीना पासवान, और गोपालपुर प्रमुख प्रतिनिधि साकेत बिहारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए नागरिक विकास समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद ने कहा कि संत निरंकारी मिशन एक ऐसी संस्था है जिनके अनुयाई देश के तमाम राज्यों के अलावा दुनिया के कई देशों में मौजूद हैं। इस मिशन का लक्ष्य मानव को धर्म से जोड़कर मानव कल्याण के लिए काम करना है।
वहीं, निरंकारी मुखी सविता सिन्हा ने कहा कि निरंकारी मिशन का उद्देश्य सत्संग के साथ-साथ सामाजिक और मानव मूल्यों की भी रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि परम पूज्य संत हरदेव सिंह जी महाराज और बहन शुवीक्षा जी के द्वारा कहा गया है कि गंदगी चाहे शरीर के अंदर हो या बाहर, हानिकारक ही है। तन, मन और समाज में फैली गंदगी को साफ करना हम सभी का दायित्व है।
सफाई अभियान के दौरान मिशन के सेवा दल के सदस्यों और कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे गंगा नदी घाट की सफाई की गई। इस दौरान सत्यनारायण प्रसाद, लड्डू मिस्त्री, दिलीप कुमार, महेश सास, किरण बेजवानी, सपना जी, नागेंद्र सास, बबलू मंडल, फूचो मंडल, बेबी, सतीश कुमार, डॉ. संजय मंडल और मुखी सविता सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे।