5
(1)

नवगछिया पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), थानाध्यक्ष महिला थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के आवासन, थाना सिरिस्ता, मालखाना, हाजत रूम, सी०सी०टी०एन०एस० कथा और सम्पूर्ण थाना परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना में संधारित पंजियों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए और थाने में प्रतिवेदित कांडों के अनुसंधान की समीक्षा की। उन्होंने लंबित कांडों को शीघ्र निष्पादन हेतु अनुसंधानकर्ताओ को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, साथ ही वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों एवं कॉलेजों के आस-पास गश्ती के दौरान निगरानी रखने की बात भी कही।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने अंचल कार्यालय नवगछिया का वार्षिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया और अंचल निरीक्षक नवगछिया भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान सभी पंजीयों का अवलोकन किया गया और उन्हें अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और पर्यवेक्षण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। अनुसंधानकर्ताओ को कांडों की निरंतर समीक्षा करने की बात भी कही गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: