5
(2)

भागलपुर जिला के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत सजौर पंचायत के सजौर बाजार में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। 5100 की संख्या में महिलाएं और कुमारी कन्याएं कलश में जल भरकर गाजे-बाजे के साथ सजौर से होकर राधानगर, किशनपुर अमखोरिया, जगन्नाथपुर फतेहपुर होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची। इस कलश यात्रा में साधु महात्माओं के अलावा यज्ञ कमेटी के सदस्य, नवयुवक और जनप्रतिनिधि बैंड बाजा, चार पहिया वाहन और 51 घोड़ों के साथ शामिल हुए। कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल पर बनी देवी-देवताओं की मूर्तियों के समक्ष विधिपूर्वक रखा गया। जहां सभी भक्तजन पूजा अर्चना के बाद शरबत एवं प्रसाद ग्रहण कर रहे थे।

कार्यक्रम की जानकारी पंचायत के मुखिया अरुणा देवी और जिला परिषद् कंचन देवी के पति बबलू मोदी ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि यह यज्ञ 09 दिनों तक चलेगा और इसमें दूर-दूर से संत महात्मा भाग लेने आ रहे हैं। यज्ञ का आचार्य प्रकाश साह और उनकी पत्नी हैं। यज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा से की गई। सोमवार से यज्ञ का उद्घाटन किया जाएगा। यज्ञ स्थल पर हवन, सत्संग और शाम को रामलीला का आयोजन प्रतिदिन होगा।

यज्ञस्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी, शौचालय और ठहरने की व्यवस्था की गई है। यज्ञ स्थल पर मेडिकल टीम के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी। भक्तों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। साधु संतों का आगमन प्रारंभ हो चुका है। धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में यज्ञ कमेटी के अलावा जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। सहयोग करने वालों में बबलू मोदी, संजय मोदी, अजीत मोदी, करण कुमार, संजीव कुमार, भूषण मोदी आदि शामिल हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: