5
(2)

नवगछिया: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्याम भक्त मंडल नवगछिया की ओर से 10 मार्च, सोमवार को श्री श्याम फाल्गुणोत्सव विशाल निशान शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा नवगछिया स्थित मारवाड़ी विवाह भवन से प्रस्थान करेगी, जिसमें 201 श्याम भक्त हाथों में खाटू श्याम का निशान लेकर शामिल होंगे।

9 मार्च की शाम 6:00 बजे मारवाड़ी विवाह भवन में निशान पूजन और भजन का कार्यक्रम होगा। इसके बाद, 10 मार्च को सुबह 6:00 बजे श्री श्याम मंदिर मंदरोजा, भागलपुर के लिए शोभायात्रा का प्रस्थान होगा।

निशान शोभायात्रा के दौरान नगरवासियों द्वारा फूलों की बारिश की जाएगी। शोभायात्रा के मार्ग में कई संस्थाओं द्वारा भक्तों की सेवा हेतु कैंप लगाए जाएंगे। इसमें फुट प्लाजा में श्याम दीवाने, होटल वैभव में बाबा का हुक्म, साहु जी कोल्ड स्टोरेज में अवधेश साहु, सोहन केडिया द्वारा चलंत सेवा, केंद्रीय रेलवे यात्री संघ विष्णु खेतान द्वारा भागलपुर जीरो माइल के पास चाणक्य विहार कॉलोनी और भागलपुर देवी बाबू धर्मशाला में विशेष व्यवस्था की जाएगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्याम भक्त मंडल के सभी सदस्य सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: