

पीड़ित पिता महीनों से नाथनगर थाना का लगा रहे चक्कर
नही सुन रहे हैं थाना के पुलिस अधिकारी
पुत्री की हत्या कर लाश गायब करने का ससुराल वालों पर लगाया आरोप
पुत्री की सकुशल बरामदगी को लेकर भागलपुर एसएसपी को दिया आवेदन
नवगछिया। पुलिस जिलांतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चकरामी वार्ड संख्या 14, निवासी संजीव कुमार मंडल पिता स्व भगवान मंडल की विवाहित पुत्री सुष्मिता कुमारी उम्र 18 वर्ष अपने ससुराल से पिछले डेढ़ साल से लापता है।

पीड़ित पिता संजीव मंडल ने ससुराल वालों पर पुत्री की हत्या कर लाश गायब कर देने का आरोप लगा रहे है। वही पुत्री की शकुशल बरामदगी को लेकर पीड़ित पिता लगातार लंबे समय से नाथनगर थाना का चक्कर लगा रहे है लेकिन अबतक इस मामले में थाना में एफआईआर तक दर्ज नही किया गया है। पीड़ित पिता संजीव मंडल ने बताया कि पुत्री के लापता होने को लेकर कई बार नाथनगर थाना गए। थाना के पुलिस अधिकारी आवेंदन लेकर हमे सप्ताह-महीना दिन में सिर्फ़ थाना पर बुलाते रहा लेकिन न तो केस दर्ज हुआ और न ही पुत्री का कोई सुराग मिला। वही थक हार कर संजीव मंडल गुरुवार को भागलपुर एसएसपी हृदयकांत के कार्यालय फरियाद लेकर पहुंचे जहां एसएसपी के नाम आवेदन देकर पुत्री को शकुशल बरामद करने की गुहार लगाया।

आवेंदन में लिखा है कि 25 नवंबर 2020 को मेरी पुत्री सुष्मिता कुमारी उम्र 18 वर्ष की शादी भागलपुर नाथनगर थाना क्षेत्र के हरिदासपुर राघोपुर निवासी स्व कृष्ण मोहन मंडल के पुत्र अमित कुमार उम्र 34 वर्ष से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार मेरे गांव चकरामी नारायणपुर में संपन्न हुई थी। विवाह पूर्व उपहार स्वरूप नकद 07 लाख 50 हजार रुपिया अपने दामाद को दिया था। वही शादी के कुछ माह बाद ही दामाद एवं ससुराल वालों के द्वारा और दो लाख रूपीए कि मांग की जाने लगी।

जिसे देने में संजीव मंडल पूरी तरह असमर्थ था। आवेंदन में दामाद अमित कुमार, सास मसो सुलोचना देवी, ननद स्वीटी देवी व मंगली देवी, ननदोशी अशोक मित्तल पर आरोप लगाया है कि उपरोक्त लोगों के द्वारा पैसे के लिए सुष्मिता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उसके साथ मारपीट व दरिंदगी की जाती थी। यातनाओं के चलते सुष्मिता बीमार पड़ गई थी। यह बात सुष्मिता ने अपने पिता संजीव मंडल को फोन पर बताया था। दरिंदगी की बात सुनते ही वर्ष 2021 में सुष्मिता को ससुराल से अपने घर लेकर आ गया था।

दामाद के समक्ष दोनो पक्षों में हुई थी सामाजिक मौखिक समझौता, जिसके बाद सुष्मिता ससुराल से हुई लापता
पुत्री के साथ दरिंदगी की बात सुनकर संजीव मंडल सुष्मिता को अपने घर लेकर आ गया था। जिसके कुछ दिन बाद दामाद अमित कुमार मुंगेर बरियारपुर के अपने एक रिश्तेदार के साथ घर पर आया जहां सामाजिक स्तर पर दोनों पक्षों के बीच मौखिक समझौता किया गया कि कोई सुष्मिता के साथ दरिंदगी नही करेगा और इसी शर्त पर माह नवंबर 2022 में पुत्री को दामाद के साथ विदा कर दिया था। ससुराल जाने के बाद सुष्मिता के मोबाइल नंबर 6205852015 से लगातार बातचीत हो रही थी लेकिन माह अगस्त 2023 से उक्त मोबाइल नंबर पर सुष्मिता से बातचीत होना बंद हो गया। वही जब ससुराल वालों से पुत्री के बारे में पूछने पर संजीव मंडल को मारपीट कर भगा देते हैं। ससुराल वाले कोई संतोषप्रद जानकारी नही देते हैं। पीड़ित संजीव अपने स्तर से कई जगह पुत्री के बारे में पता करने का प्रयास किया लेकिन आजतक सुष्मिता का कही कुछ भी पता नही चल रहा है और न ससुराल के लोग कुछ बता रहे हैं।

सुष्मिता के ससुराल वाले फर्जी कागजात बनाकर प्रशासन को सच्चाई से कर रहे दिग्भ्रमित
गौरतलब हो कि सुष्मिता के पति अमित कुमार ने अपने बचाव में संजीव मंडल का फर्जी हस्ताक्षर करके एक कागजात बनाकर प्रशासन को सच्चाई से दिग्भ्रमित व गलत मार्गदर्शन कर रहा है। उस फर्जी कागजात में यह लिखा है कि सुष्मिता अपने मायके पिता के घर मे हैं, जो पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत कहानी मात्र है। पीड़ित पिता ने कहा अगर पुत्री मेरे घर से लापता हुई है तो जांच करके यह साबित कर मुझे जेल भेज दिया जाए।

रूपीए की लालच में पुत्री की हत्या कर लास गायब करने का लगाया आरोप
आरोप है कि उपरोक्त अभियुक्तों के द्वारा रूपीए की लालच में पुत्री की हत्या कर लाश गायब कर दिया है। वही दामाद समेत ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा केस करने पर जान मारने की धमकी दिया जा रहा है। पीड़ित पिता ने आवेंदन के आधार पर केस दर्ज कर जांचोपरांत पुत्री सुष्मिता को सकुशल बड़ामद करने के साथ ही अभियुक्तों पर न्यायोचित कार्यवाई की गुहार लगाया है। इस बारे में नाथनगर थाना अध्यक्ष पुनि राजीव रंजन सिंह ने कहा, इस मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। जांचोपरांत विधिसंवत कार्यवाई की जाएगी।