


नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में फसल लूट के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी श्याम मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बताया गया कि रूपेश कुमार साहु ने इस्माइलपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि 20 फरवरी 2025 को श्याम मंडल और उसके साथियों ने मिलकर उनके खेत में तैयार सरसों की फसल लूट ली। इस शिकायत के आधार पर इस्माइलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मुख्य आरोपी श्याम मंडल को गिरफ्तार किया। श्याम मंडल का अपराधिक इतिहास भी रहा है, और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
