


थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी को दिए आवश्यक निर्देश
नवगछिया पुलिस अधीक्षक द्वारा बुधवार को नदी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस क्रम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार एवं थाना के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें। पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के आवास, थाना सिरिस्ता, मालखाना, हाजत रूम, सीसीटीएनएस कक्ष एवं संपूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। थाना में संधारित निम्न पंजियों, संचिकाओं, गुंडा पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, आगन्तुक पंजी, मालखाना पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी एवं तख्तियां का अवलोकन कर अद्यतन रखने का निर्देश दिया। लंबित कांडों की समीक्षा कर संबंधित अनुसंधानकर्ता को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया। सीसीटीएनएस, थाना सिरिस्ता से संबंधित कार्यों को अद्यतन रखने।

अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने को कहा। लंबित कांडों में वांछित अभियुक्तो, वारंटी की गिरफ्तारी करने हेतु। सुरक्षा व्यव्यस्था के मद्देनजर गश्ती के दौरान दियारा क्षेत्र में फसल कटाई को लेकर निगरानी रखने। थाना में नियमित रूप से नोटिस निर्गत कर क्रिमिनल परेड कराने एवं नए दागियों को चिह्नित करते हुए उनपर कार्यवाही करने। थाना में नियमित रूप से भूमि विवाद बैठक करने को कहा। वायरलेस सिस्टम पर सतत् निगरानी रखने। रात्रि गश्ती एवं वाहन चेकिंग पर विशेष ध्यान देने। थाना क्षेत्र के सभी दागियों को सत्यापित करने, उनके गतिविधियों पर नजर रखने को लेकर दिशा निर्देश दिये। वही थाना परिसर की स्वच्छता, अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों को ईमानदारी, अनुशासन तथा तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
