5
(2)

ईद और रामनवमी त्यौहार को लेकर दिए जरूरी दिशा निर्देश

भागलपुर। एसएसपी हृदयकांत ने गुरुवार को पीरपैंती, ईशीपुर बाराहाट थाना का निरिक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा थाना मे संभावित अभिलेखों का अवलोकन किया गया। सभी अभिलेखों का संधारण सही रूप से की जा रही है या नहीं इसकी जाँच की। इसके अलावा थाना मे जितने भी लंबित कांड है उसमे से मुख्य कांडो की समीक्षा की गयी। अनुसंधान को शीघ्र पूर्ण करके आरोप पत्र समर्पित करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया। वही थाना परिसर की सफाई एवं अन्य व्यवस्था का अवलोकन किया।

साथ ही आगामी त्यौहार ईद और रामनवमी को लेकर पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने व क्षेत्र में गश्त बढाने का निर्देश दिया। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिए, ताकि पर्व त्यौहार शांति एवं सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाये। एसएसपी ने कहा, जिस थानो मे प्रयाप्त जमीन है उस जगह जल्द ही भवन बनेगी। इस मौके पर एसडीपीओ टू अर्जुन कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर अरुण कुमार, थाना अध्यक्ष चंदन कुमार, ब्रजेश सिंह सहित ईशीपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: