


नवगछिया । खरीक प्रखंड के मारवाड़ी धर्मशाला में शनिवार को खरीक मंडल भाजपा के दोनों मंडलों समेत शक्ति केंद्र प्रमुख व बूथ अध्यक्षाें की एक बैठक बिहार विधानसभा में सत्तारूढ दल के सचेतक सह क्षेत्रीय विधायक इं शैलेंद्र की उपस्थिति में आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता खरीक मंडल मुख्यालय अध्यक्ष दिलीप सिंह व संचालन बिहपुर विधानसभा के संयोजक दिनेश यादव ने किया। वही कार्यक्रम का विषय प्रवेश जिला उपाध्यक्ष प्रो गौतम कुमार ने किया।

बैठक में 6 अप्रैल यानी आज पार्टी स्थापना दिवस सहित गांव चलो अभियान कार्यक्रम एवं 14 अप्रैल को भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने व संगठन की अन्य विषयों पर विचार विमर्श किया गया। सचेतक सह क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र ने कहा कि 6 अप्रैल को बूथ अध्यक्ष अपने पूरी कमेटी व अन्य लोगों के साथ अपने अपने बूथों पर पार्टी का झंडा उत्सवी महौल में फहराएगें। जिसका फोटो व वीडीयो पार्टी के इंटरनेट मीडिया हेंडल पर विवरण के साथ अपलोड भी करेगें।

वहीं जिला उपाध्यक्ष प्रो गौतम ने कहा कि 6 अप्रैल को रामनवमी पर अपनी व्यस्तता के कारण बूथ अध्यक्ष इस कार्यक्रम को सात अप्रैल को कर सकते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर सिंह पटेल, सच्चितानंद मेहता, नवीन कुमार चौधरी, सुबोध यादव, अमित यादव, बिपिन मंडल, केशव प्रसाद सिंह, सौरव सवर्ण, अमित, कन्हैया झा आदि ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन खरीक दक्षिण मंडल अध्यक्ष बाल्मीकि मंडल ने किया। इस मौके पर शिव निवास कुमार, ललन कुमार, राजीव यादव,निकेश गोस्वामी,गंगाधर सिंह, सुबोध पासवान, दाऊ मंडल, किशोर मंडल आदि उपस्थित थे।
