5
(1)

भागलपुर: बांका जिले के चाँदन अंतर्गत आनंदपूर सिमरामोड़ भाथुरिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अपराधियों ने सोते हुए एक युवक पर गोली चला दी। 50 वर्षीय ठाकुर मुर्मू, जो नाई का काम करने के साथ-साथ खेती भी करते हैं, को 4 अप्रैल की रात करीब 1:00 बजे गोली लगी।
घटना के समय ठाकुर मुर्मू अपनी पत्नी पल्लू मरांडी के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। अचानक दो अज्ञात अपराधियों ने झोपड़ी में घुसकर उन पर फायरिंग कर दी। गोली ठाकुर मुर्मू के शरीर में फंसी हुई है और उनकी आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है।


पल्लू मरांडी ने बताया कि हम लोगों का किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। जब उन्होंने जोरदार आवाज सुनी, तो उनकी नींद खुल गई और तब तक अपराधी वहां से फरार हो चुके थे। घायल ठाकुर मुर्मू को एंबुलेंस के माध्यम से बांका से मायागंज भागलपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में कुछ दलालों ने उन्हें निजी अस्पताल ले जाने के लिए मजबूर कर दिया।
अब ठाकुर मुर्मू और पल्लू मरांडी भागलपुर के श्री राम हॉस्पिटल में इलाज के लिए भटक रहे हैं, जबकि उनके पास इलाज के लिए पैसे भी नहीं हैं। इस मामले में प्रशासन की ओर से क्या मदद की जाएगी, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: