


नवगछिया : बिहार सरकार ने प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। गोपालपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष साकेत बिहारी को गोपालपुर प्रखंड का 20 सूत्री अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भाजपा गोपालपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रंजीत झा को सौंपी गई है।
सदस्य पद पर सीताराम मंडल, राजेन्द्र भगत, देवेन्द्र सिंह, शेख इश्तिहार, उमा देवी, विरेन्द्र मंडल, मुकेश कुमार मंडल, निलेश कुमार सिंह, गीता देवी, रंजन कुमार राय, राम मूर्त्ति और राजेश कुमार सिंह की नियुक्ति की गई है।

वहीं, रंगरा प्रखंड के अध्यक्ष पद पर भोला मंडल की नियुक्ति हुई है जबकि गौरव कुमार सिंह को उपाध्यक्ष और ममता रजक समेत 13 अन्य लोगों को सदस्य बनाया गया है।
नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आमजनों ने शुभकामनाएं और बधाइयाँ दी हैं।
