5
(1)

नवगछिया : पूर्व-मध्य रेलवे के तत्वावधान में आयोजित 69वें रेल सप्ताह समारोह के अंतर्गत गुरुवार को सोनपुर के सामुदायिक भवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोनपुर मंडल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 49 रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया।

नवगछिया स्टेशन से मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रामबालक यादव एवं मुख्य वाणिज्य लिपिक को वर्ष 2024 में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विवेक भूषण सूद द्वारा दिया गया।

नवगछिया रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य मुकेश राणा ने दोनों सम्मानित रेलकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि नवगछिया स्टेशन पर तैनात रेलकर्मी पूरी तत्परता और समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मियों का सम्मान सम्पूर्ण मंडल के लिए प्रेरणास्पद है।

समारोह में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों की उपस्थिति में उत्सवपूर्ण माहौल रहा। सम्मानित रेलकर्मियों के चेहरे पर गर्व और प्रसन्नता साफ झलक रही थी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: