


शुभारंभ कार्यक्रम का किया गया जिलों में सीधा प्रसारण
भागलपुर । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों से महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं महिला संवाद रथ को हरी झंडी दिखाकर जिलों के लिए रवाना किया गया। उक्त अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री जल संसाधन सह संसदीय कार्य विजय चौधरी, मंत्री ग्रामीण विकास विभाग श्रवण कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ एवं दीपक कुमार उपस्थित थे। एक अणे मार्ग, पटना में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। समीक्षा भवन में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। सचिव ग्रामीण विकास विभाग, बिहार लोकेश कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराते हुए बताया गया कि वर्ष 2005 से ही सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाए गए तथा त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में 50 प्रतिशत एवं सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर महिलाओं को सशक्त बनाया गया है।

उन्होंने पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाए गए कार्यक्रमों को दिखलाया तथा महिला संवाद रथ के लिए तैयार वीडियो का विजुअल भी मुख्यमंत्री को दिखलाया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराना, सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण क्रियान्वित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना है ताकि
महिलाएँ अपने गाँव या टोलों की समस्याओं एवं आकांक्षाओं को चिन्हित कर उनके समाधान के सम्बंध में अपना अभिमत सहज तरीके से उपलब्ध करा सके तथा साथ ही सामाजिक विकास से सम्बंधित मुद्दों पर भी अपना मंतव्य प्रदान कर सके। महिला संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की सभी महिलाएँ (गैर जीविका महिलाएँ भी) भाग लेंगी। ग्राम संगठन द्वारा आयोजित महिला संवाद में सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में किए गए कार्यों व योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।

महिला संवाद कार्यक्रम में सरकार प्रायोजित योजनाओं/ कार्यों से महिलाओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आये सकारात्मक बदलाव पर विस्तृत संवाद किया जाएगा एवं संवाद में उपस्थित सभी सदस्यों से योजनाओं पर मंतव्य/परामर्श भी प्राप्त किया जाएगा। इस अवसर पर समीक्षा भवन में अपर समाहर्ता, भागलपुर, डीएसपी शहरी, सिविल सर्जन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, निदेशक, लेखा प्रशासन एवं सनियोजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक-जीविका, जीविकोपार्जन प्रबंधक शाकिर हुसैन, संचार प्रबंधक विकास कुमार राव सहित जिला के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
