5
(1)

नवगछिया । परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवपुर घाट पर रविवार को गंगा स्नान के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुपौल जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र के सीमराही निवासी छेदी साह के 16 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सूरज अपने मामा कृष्णा कुमार के मुंडन संस्कार में भाग लेने महादेवपुर घाट आया था। कृष्णा कुमार राघोपुर थाना के बालटाटोला निवासी रामदेव साह का पुत्र है। मुंडन संस्कार के लिए लगभग 10 लोग बालटाटोला से महादेवपुर घाट पहुंचे थे। इसी दौरान गंगा जल भरने के क्रम में सूरज गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

घटना की जानकारी तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। लेकिन, परिजनों का आरोप है कि सूचना के बाद पुलिस डेढ़ घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद नाविकों ने काफी मशक्कत के बाद सूरज के शव को गंगा से बाहर निकाला।

बताया गया कि जब सूरज को बाहर निकाला गया, उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। परिजनों ने पुलिस से तुरंत एम्बुलेंस बुलाने की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस पहले फोटो लेने और जानकारी लिखने में व्यस्त रही। इस दौरान काफी कीमती समय बर्बाद हो गया।

आखिरकार परिजन सूरज को ई-रिक्शा से भागलपुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन गहरे शोक में बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ सुपौल लेकर चले गए।

घटना के बाद घाट पर मातमी सन्नाटा पसर गया और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: