3.7
(3)

भागलपुर: जिले के मध्य विद्यालय कोलानारायणपुर (दक्षिण) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। विद्यालय कार्य अवधि के दौरान, विद्यालय के रसोईघर में अनाधिकृत रूप से मांसाहारी भोजन पकाने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है।

विद्यालय के तीन कर्मी — प्रदीप कुमार सिंह, संगीता कुमारी और जयप्रकाश सिंह ने विद्यालय की रसोई का ताला तोड़कर प्रवेश किया और मध्याह्न भोजन की सामग्री का दुरुपयोग करते हुए मांसाहारी व्यंजन तैयार किया। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस काम के लिए बच्चों के लिए सुरक्षित रखी गई सामग्री जैसे सरसों का तेल, प्याज और मसाले का भी इस्तेमाल किया गया।

प्रधानाध्यापिका सिया इंदु कुमारी ने इस गंभीर घटना की जानकारी देते हुए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। विद्यालय परिसर में इस तरह का कृत्य न केवल प्रशासनिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ भी बड़ा खिलवाड़ है।

अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में दोषियों के खिलाफ क्या सख्त कदम उठाता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: