5
(3)

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली ग्राम में 1 फरवरी 2024 को पेट्रोल छिड़ककर की गई हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना में योगेश सिंह की तीन नाबालिग पुत्रियां और उनके पिता विद्यानंद सिंह गंभीर रूप से झुलस गए थे। इस संबंध में योगेश कुमार सिंह के आवेदन पर गोपालपुर (रंगरा) थाना कांड संख्या 42/24 के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

कांड की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। पहले ही इस कांड में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

शनिवार को पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर घटना में शामिल रंगरा मुरली गांव निवासी राहुल कुमार, पिता निरंजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राहुल कुमार ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस बाकी वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: