0
(0)

गया भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा के अध्यक्षता में गया सर्किट हाउस में संपन्न हुआ है।इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में में भाजपा नेता सह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। मैं भाजपा के विभिन्न पदों पर होते हुए जिलाध्यक्ष रहा हूं। आज विधायक और मंत्री भी पार्टी के बदौलत हूं।आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ता है एनडीए सरकार के विकास कार्यों में आप का सहयोग जरूरी है

। हमलोग सभी मिलकर बिहार को आत्मनिर्भर बनाने केलिए कार्य करें। इस बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा ने कहा कि 31जनवरी 2021को क्षेत्रिये एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। गया, औरंगाबाद जहानाबाद और अरवल जिले का प्रशिक्षण बोधगया में होने वाला है। इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी को भाग लेने की संभावना है।

इस बैठक में पूर्व विधायक राजीव नंदन दांगी,भाजपा जिला उपाध्यक्षप्रेम प्रकाश, जिला मिडिया प्रभारी युगेश कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना कुमारी, संतोष कुमार।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: