5
(1)

राजेश भारती की कलम से
जननायक कर्पूरी ठाकुर की 33वीं पुण्यतिथि नारायणपुर के व्यापार मंडल परिसर में मनाया गया।
मंच की अध्यक्षता सुदामा साह व संचालन अशोक यादव ने किया।
संयोजक रघुनन्दन ठाकुर उर्फ रौशन ठाकुर ने कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव गौतम कुमार प्रीतम ने कहा आज कर्पूरी को याद करने का मतलब है सामाजिक न्याय की चुनौति के साथ सड़क पर उतरकर बेलगाम काॅरपोरेट सरकार के खिलाफ बोर्डर पर संघर्षरत किसान-मजदूर आंदोलन के समर्थन में आवाज को बुलंद करना होगा।
अशोक यादव ने कहा जिस किसान-मजदूर, शोषित-वंचित समाज के लिए कर्पूरी ने संघर्ष किया उनके सपनों को साकार करना ही लक्ष्य हो।


रंजीत मंडल ने कहा शिक्षा-रेलवे-दूरसंचार जैसी तमाम सरकारी व्यवस्था का निजीकरण हो रहा है अगर कर्पूरी होते तो क्या करते। निश्चय वही करते जो आज दिल्ली के बोर्डर पर संघर्षरत किसान-मजदूर है।
दलित पौनिया शोषण मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह पर्चाधारी, गणेश जुल्मखिलाफी, अनुपम आशीष, मधुर मिलन नायक, कुंदन यादव, त्रिभुवन शर्मा, जेपी मोदी, अधिवक्ता पवन यादव आदि थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: