5
(1)

रंगरा – रंगरा के अंचलाधिकारी आशीष कुमार ने अंचल कार्यालय में शुक्रवार को साधोपुर घाट की बंदोबस्ती कर दी है. जानकारी मिली है कि बंदोबस्ती में कुल छः डाक वक्ताओं ने भाग लिया. घाट के लिये सर्वाधिक बोली विनोद सिंह ने लगायी. अंचलाधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि नियमतः साधोपुर घाट की बंदोबस्ती वर्ष 2020-2021 तक के लिये विनोद सिंह के नाम किया गया.

जानकारी देते हुए सरपंच प्रतिनिधि नंदन यादव ने कहा घाट की बंदोबस्ती हो जाने के बाद अब लोगों को खेती या अन्य कार्य करने के लिये कोसी पार जाने में काफी सहूलियत होगी. जबकि घाट संचालन करने की जिम्मेदारी लेने वाले विनोद सिंह ने कहा कि वे प्रशिक्षित मल्लाहों से नाव का संचालन करवाएंगे और लोगों को सुरक्षित नदी पार करवाने की व्यवस्था करेंगे. घाट की बंदोबस्ती होने की खुशी में लोगों ने एक दूसरे को रंग अबीर भी लगाया है.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: