5
(1)


नवगछिया : -कोरोना महामारी के इस दौड़ में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने को लेकर रविवार को फिट नवगछिया मूवमैंट की कमिटि का गठन किया गया। इसको लेकर ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई।

जिसमें सर्वसम्मति से राकेश भगत को अध्यक्ष मनोनीत किया गया जबकि उपाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, संयोजक सह महासचिव घनश्याम प्रसाद, संयुक्त सचिव जेम्स, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार कार्यकारिणी सदस्य धर्मचन्द भगत, विकास चौरसिया, मो नाजिम, अनुराग साह, संजय सिंह को बनाया गया।

महासचिव घनश्याम प्रसाद ने बताया कि फिट नवगछिया मूवमैंट के तहत लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसको लेकर नवगछिया शहर के सभी वार्ड में वार्ड संयोजक बनाया जाएगा। वार्ड संयोजक लोगों को व्यायाम या योगा कराएगे एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: