3.7
(3)

सोशल मीडिया पर विधायक का पोस्ट

बिहार में भागलपुर के पीरपैंती विधानसभा से भाजपा विधायक ललन पासवान एक बार फ‍िर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल लॉक डॉउन के दौरान एक ओर जहां आम लोग अपने घरों में रहकर खुद को बोरिंग महसूस कर रहे हैं | वहीं भाजपा विधायक भैंस की सेवा में खुद को व्यस्त रखते हुए लॉक डॉउन का लुत्फ उठा रहे हैं|

वहीं इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर खुद विधायक ललन पासवान ने भैंस का दूध निकालने के दौरान का अपनी फोटो भी शेयर किया है| विधायक ललन पासवान ने इस बारे बताया कि लॉक डॉउन के कारण उनको भैंस की सेवा करने का थोड़ा समय मिल जाता है| विधायक ललन पासवान की मानें तो भैंस पालन उनका बचपन का शौक है|

विधायक ललन पासवान इससे पहले भी कई बार विधायक अपने अलग – अलग अनोखे कार्यों से सुर्खियों में रहे हैं| जब बिहार विधानसभा में एनडीए सरकार विश्वासमत साबित करने के लिए तैयार थी, तो उसी समय विधायक ललन पासवान ने दावा किया था कि उन्हें राजद सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का फोन आया था|

इस संदर्भ में विधायक ने ओडियो जारी करते हुए उनकी बात लालू यादव से होने का दावा भी किया था| जिसके बाद बिहार ही नहीं देशभर में यह एक चर्चा का विषय बन गया था|

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: