5
(1)

नवगछिया:- रंगरा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कौशकीपुर सहौरा के पूर्व मुखिया महेंद्र प्रसाद यादव उर्फ आजाद का बुधवार को हृदय गति रूकने से निधन हो गया। उनके निधन से पंचायत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इस बीच दिनभर लोग उनके द्वारा किए गए समाजिक कार्यों की चर्चा करते नजर आए।

वहीं पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल एवं गोपालपुर विधानसभा के विधायक प्रत्याशी शैलेश कुमार ने अपनी सवेंदना प्रकट करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। उनका अंतिम संस्कार उनके पुत्र आपदा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने किया।

वहीं दूसरी तरफ मुखिया सविता देवी, पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो, गोपालपुर राजद प्रत्याशी शैलेश कुमार, रंगरा प्रखंड के प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव, राजद जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, जिला महासचिव संजय मंडल, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा, नंदन यादव, शिव कुमार, .

साईंनाथ सेवा समिति कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार, राजेश रमण, शिव कुमार, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष अधिवक्ता हिमांशु यादव, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौबे, हिमांशु शेखर झा आदि ने उनके निधन पर शोक जताया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: