4.4
(5)

नवगछिया शहर में लॉक डॉन के उल्लंघन करने के मामले में एक दुकान को प्रशासन के द्वारा सील किया गया है। नवगछिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा शहर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में नवगछिया में एक कपड़े की दुकान खुली पाई गई थी। जिसे मौके पर प्रशासन द्वारा तत्काल सील कर दिया गया। इसके साथ ही थाना क्षेत्र के पकरा गांव में दो किराना दुकान को अंचल अधिकारी विश्वास आनंद एवं थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में सील किया गया। नवगछिया टाउन थाना अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि तीन दुकानों को सील किया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.4 / 5. Vote count: 5

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: