5
(1)

परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी रोहित साह की पत्नी खुशी देवी 19 वर्ष के हत्याकांड मामले में परबत्ता थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

प्राथमिकी मृतक की मां फूल कुमारी देवी के बयान पर दर्ज की गई प्राथमिकी में खुशी देवी के पति रोहित साह सहित ससुर उमेश साह, सास गायत्री देवी, दीपक कुमार साह, ननद राजो देवी, निक्कू देवी, नीतू देवी, नीशू कुमारी पर जहर खिलाकर हत्या करने और शव को दुर्घटना में तब्दील करने के लिए रेलवे ओवर ब्रिज से फेंक देने का आरोप लगाया है।

परबत्ता पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई। मालूम हो कि शनिवार की सुबह नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल से आगे रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे पटरी के बगल में एक विवाहित महिला का शव नवगछिया पुलिस ने बरामद किया था। महिला के शव की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी रोहित शाह की पत्नी खुशी देवी 19 वर्ष के रूप में की गई थी।

शव की पहचान के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी थी। सूचना के बाद मृतक के परिजनों में खुशी देवी के ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया था। मृतक महिला की शादी 6 माह पूर्व रोहित साहब से हुई थी।

इधर परबत्ता थाना अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा कि हत्याकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपी घर से फरार है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: