5
(1)

नवगछिया : कदवा ओपी थाना क्षेत्र के पकरा टोला कदवा में सोमवार को दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में प्रथम पक्ष के पुरुषोत्तम कुमार व उनकी मां स्नेह लता देवी है।

जबकि द्वितीय पक्ष के कुमुद सिंह,अरविंद कुमार व प्रवीण सिंह घायल हुए हैं। मारपीट की घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया।

घायलों में प्रथम पक्ष के दोनो घायलों की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार करने के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: