5
(1)

बिहपुर – बिहपुर थाना प्रशासन के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की शाम हरिओ गांव में छापेमारी कर श्रवण कुमार हत्याकांड के नामजद आरोपी रौशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया की गिरफ्तार आरोपी बहुत दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। ज्ञात हो हरिओ के कोसी खेसरिया धार से युवक श्रवण कुमार के शव बरामद किया गया था। मामला प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गई हत्या की गई थी। घर से भागी युवती की मां ने हत्या का जाल रचा था।

इस मामले हरिओ से रौशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया था एवं इसके निशानदेही पर इस हत्याकांड के एक आरोपी गुलशन यादव को सहोडी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस छापेमारी सअनि राघव सिंह एवं रामेश कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: