5
(2)


सत्संगी आश्रम नारायणपुर में गुरु पूर्णिमा पर उपस्थित सत्संग प्रेमी।


नारायणपुर :शनिवार को सत्संग आश्रम नारायणपुर में गुरु पूर्णिमा मनाया गया। इस अवसर पर सत्संग प्रेमियों की उपस्थिति देखी गई।

बाबा विश्वानंद, मुरली मनोहर मंजुल और सत्संग आश्रम के अध्यक्ष फौजी रविंद्र यादव सहित अवकाश प्राप्त शिक्षक राजेंद्र यादव, सियाराम यादव, अधिवक्ता सुभाष चंद्र ठाकुर ने गुरु के महत्व को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बताया। श्री रविंद्र ने कहा कि जीवन में गुरु का होना महत्वपूर्ण है। गुरु मार्गदर्शन करते हैं।

गुरु के बिना मानव जीवन अधूरा है। गुरु के द्वारा बताए राह पर सभी को चलना चाहिए। गुरु पूर्णिमा के बाद दोपहर में आश्रम परिसर में सामूहिक भंडारा का भी आयोजन किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: