5
(1)

नारायणपुर: प्रखंड के बलहा गांव में अज्ञात चोर ने घर का छप्पर तोड़कर श्याम भारती के घर में घुसकर कासा का बर्तन, साइकिल का पार्ट्स सहित कई सामान चोरी कर लिया। चोर ने छप्पर तोड़कर अंदर घुसने में टेबल का सहारा लिया है। चदरा का छप्पर होने के कारण उसे तोड़ दिया गया उसके बाद घर घुसकर कई सामान चोरी कर लिया।

श्याम भारती अपनी पत्नी सोनी कुमारी के साथ अपने दूसरे घर पर गया था। रविवार की सुबह जब वह दोनों घर पहुंचा तो घर की स्थिति देखकर उसे यकीन हो गया कि घर में चोरी हुआ है। घर में सामान को जब देखा तो सामान भी सामान भी इधर-उधर बिखरा था .

और कई सामान गायब हो गया था। सोनी देवी ने भवानीपुर ओपी पहुंचकर चोरी के बारे में जानकारी दिया। भवानीपुर ओपी अध्यक्ष रमेश कुमार साह एएसआई रवि कुमार ने श्याम भारती के घर पहुंच कर मामले का जांच पड़ताल किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: