3
(2)

नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड के जहांगीरपुर बैसी में बाढ़ की पानी आने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि संजय मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 अगस्त को बुढ़िया बांध टूटने से बाढ़ का पानी जहांगीरपुर बैसी में प्रवेश किया था। बाढ़ के पानी में कई लोगों का घर गिर गया।

महेंद्र हरिजन, छट्ठाु हरिजन, मध्धी हरिजन, मु. मोजीम, जुम्मन बैठा, सोयेब बैठा, फुलेना बैठा, जब्बार बैठा, इसराफिल बैठा, डब्लू बैठा, अजीम बैठा, सैयद बैठा, तनवीर बैठा, शहारी बैठा, इसराइल बैठा का घर गिर गया। पूर्व सरपंच प्रतिनिधि मु. गफ्फार ने जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ से 16 सौ घर प्रभावित हुआ हैं।

बाढ़ से लोग काफी परेशान हैं। हलांकि कोसी नदी का पानी कम होने से राहत हैं। किंतु परेशानी कम नहीं हुई। बाढ़ से परेशान लोगों को अभी तक राहत सामग्री नहीं मिली हैं। इस संबंध में कई बार रंगरा चौक अंचल के सीओ को जानकारी दी गई किंतु कोई सुनवाई नहीं हुई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: