5
(1)

29 सितंबर को होगा पहले चरण का चुनाव 01 और 02 अक्टूबर को होगी मतगाणना

चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है। जिले में दस चरणों में चुनाव होगा। यहां पहले चरण में जिले के जगदीशपुर प्रखंड में चुनाव होगा। यह प्रखंड बाढ़ मुक्त रहा है। इस कारण इस प्रखंड में पहले चरण में चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण का चुनाव 29 सितंबर को होगा। इस प्रखंड में एक व दो अक्टूबर को मतगणना होगी।

दूसरे चरण में आठ अक्टूबर को सन्हौला प्रखंड में चुनाव होगा। इस प्रखंड की मात्र दो पंचायतें बाढ़ प्रभावित रही हैं। इस कारण यहां दूसरे चरण में चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। यहां दस व 11 अक्टूबर को मतगणना होगी। तीसरे चरण में 20 अक्टूबर को शाहकुंड प्रखंड में चुनाव होगा। इस प्रखंड की आधा दर्जन पंचायतें बाढ़ से प्रभावित रही हैं। हालांकि इन पंचायतों से बाढ़ का पानी उतर रहा है। 20 अक्टूबर तक स्थिति सामान्य हो जाने की संभावना है। यहां 22 व 23 अक्टूबर को मतगणना होगी।

बिहपुर और नारायणपुर प्रखंड में 24 अक्टूबर को होगा मतदान

24 अक्टूबर को चौथे चरण का चुनाव नारायणपुर व बिहपुर प्रखंड में होगा। दोनों ही प्रखंड कटाव प्रभावित है। बिहपुर प्रखंड की कुछ पंचायतें बाढ़ प्रभावित हैं। यहां 26 व 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। पांचवें चरण का चुनाव तीन नवंबर को खरीक व नवगछिया प्रखंड में होगा। खरीक का इलाका बाढ़ प्रभावित रहा है। सातवें चरण का चुनाव 15 नवंबर को होगा। इस चरण में रंगराचौक व गोराडीह प्रखंड में चुनाव होगा। रंगराचौक व गोराडीह प्रखंड बाढ़ प्रभावित है। रंगराचौक चौक प्रखंड में लोग ज्यादा बाढ़ प्रभावित रहे हैं।

नाथनगर और सबौर प्रखंड में 24 नवंबर को चुनाव

आठवें चरण का चुनाव 24 नवंबर को होगा। इस चरण में नाथनगर और सबौर प्रखंड में चुनाव होगा। दोनों ही प्रखंड बाढ़ प्रभावित हैं।

9वें चरण में पीरपैंती प्रखंड में चुनाव होगा, जबकि 10 चरण में कहलगांव प्रखंड में चुनाव होगा। अंतिम चरण यानी 11वें चरण में इस्माइलपुर, गोपालपुर व सुल्तानगंज प्रखंड में चुनाव होगा। यहां 12 दिसंबर को चुनाव होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: