4.5
(4)

बाढ़ पीड़ित विधायक के चचेरे भाई ने राहत सामग्री की मांगा तो मुखिया पति व उसके पुत्र ने मारपीट कर जख्मी कर दिया
बाढ़ पीड़ित विधायक के चचेरे भाई ने राहत सामग्री की मांगा तो मुखिया पति व उसके पुत्र ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित इस्माइलपुर थाना के छोटी परवत्ता निवासी रामचरित्र मंडल के भाई नागे मंडल हैं।

नागे मंडल ने पुलिस को बताया कि मेरे घर में बाढ़ का पानी आया था। वह अभी निकल गया। मुखिया पास पड़ोस के लोगों को प्लोथीन बांट रहा था। मैने भी मुखिया पति से प्लोथीन मांग रहा था। उससे कहा कि प्लोथीन नहीं दिजीएगा तो मुखिया के चुनाव में वोट भी नहीं दूंगा।

इसी बात को लेकर मुखिया पति महेश फौजी, उसका पुत्र जैकी मंडल व अरूण मंडल, निखिल मंडल, साहेब मंडल, दिनेश शर्मा ने मारपीट किया। पत्नी शोभा देवी बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट किया। उसके शरीर का कपड़ा फार दिया। मेरे मुंह में दोनाली बंदुक घुसा कर जान से मार देने की धमकी दिया। घायल भाई को विधायक गोपाल मंडल ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।

मौके पर परवत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव, नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण भी मौजूद थे। विधायक गोपाल मंडल ने बताया कि मेरे भाई के साथ मुखिया मंजू देवी का पति महेश फौजी प्लोथीन मांगने की बात को लेकर मारपीट कर जख्मी कर दिया।

वहीं इस्माइलपुर थानाध्यक्ष मणि पासवान ने बताया कि महेश फौजी का मोबाइल गिर गया था।मोबाइल के बारे में नागे से पूछ ताछ किया तो दोनो पक्ष के बीच मारपीट हो गई। इस संबंध में महेश फौजी ने भी प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: