3.4
(5)

आर्मी जवान सहित अन्य आरोपित पर डकैती व जानलेवा हमला की दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज हुई हैं। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि सब्जी पट्टी के दुकानदार रूस्तम के पुत्र नौशाद के बयान पर डकैती की प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें आर्मी जवान धोबिनिया निवासी धन्ना यादव व पवन यादव को नामजद आरोपित बनाया गया हैं।

नौशाद ने पुलिस को बताया कि धन्ना यादव व पवन यादव गाली गलौज करते हुए मेरे दुकान पर हथियार का भय दिखाकर 35 हजार रूपये व सोना का चेन लूट लिया। केस करने पर जान से मारने की धमकी दिया। यहां से घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित वार्ड पार्षद के सिमिया देवी के घर गए। वार्ड पार्षद के पति से शराब पीने के लिए रूपये की मांग किया।

शराब पीने के लिए रंगदारी में रूपये नहीं दिए तो सूरज सिंह को लेकर जाने लगे। इसका विरोध करने पर जान से मारने की नियत से कई फायर गोली किया। किसी तरह अपनी जान बचाया। गोली की आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग जमा होने पर आरोपित बाइक छोड़कर फरार हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलिस को भी ग्रामीणों का आक्रोश का सामना करना पड़ा। बिनोद सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें धन्ना यादव, पवन यादव, हिरा यादव सहित पांच को आरोपित किया हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि आर्मी जवान के विभाग को लिखा जायेगा। धन्ना यादव के लाइसेंसी हथियार का लइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी की जा रही हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी को लिखा जायेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3.4 / 5. Vote count: 5

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: