5
(1)

रंगरा थानाक्षेत्र के सहोड़ा गाँव में बीते रविवार को दोपहर में एक 90 वर्षीय वृद्ध की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गयी। मृतक की पहचान कोशकीपुर सहोड़ा पंचायत के NH-31स्थित सहोड़ा गाँव के हिरदी सिंह के रूप में की गयी है। पीड़ित परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक हिरदी सिंह अपने घर से निकलकर चचरी पुल के सहारे एन एच 31 सड़क पर आ रहा था। इसी क्रम में हिरदी सिंह का पैर चचरी पुल से फिसल गया।

जिससे घर के आगे फैले बाढ़ के पानी में डूबने से मौक़े पर हीं उनकी मौत हो गयी। घर के लोगों को इस बात की जानकारी करीब दो घंटे बाद हुई। जिसके बाद परिजनों के द्वारा लाश को पानी से बाहर निकाला गया। परिजनों के द्वारा इसकी सूचना रंगरा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रंगरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रंगरा भेज दिया.

पोस्टमार्टम के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना के बाद परिजनों के बीच शोक की लहर दौड गयी। पंचायत की मुखिया सविता देवी सहित मुखिया प्रतिनिधि अशोक कुमार ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: