4.5
(2)

मध्य प्रदेश के मंगल को शादी का झांसा देकर 60 हजार रूपये की ठगी किया। इस संबंध में मध्य प्रदेश के भंकोर जिला के दलोदा थानाक्षेत्र के सिखेरी निवासी राजू बासरा के पुत्र मंगल बासरा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे बगल के गांव के सिकड़ी निवासी निखिल बासरा की शादी खगड़िया जिला के बेलदौड़ थाना में हुई हैं। निखिल बासारा ने बताया कि नवगछिया थाना के नगरह निवासी पंकज कुमार शादी करवाता हैं।

हमलोग निखिल के साथ नवगछिया पहुंचे। निखिल ने पंकज कुमार से बात करवाया। पंकज कुमार ने 60 हजार रूपये में शादी की बात तय किया। हमसे 60 हजार रूपये ले लिया। हम लोगों को नवगछिया बस सटेंड स्थित लक्ष्मी होटल में रूकवाया। दो दिन तक लक्ष्मी होटल में रूका हुआ था। अब पंकज मोबाइल पर बात नहीं कर रहा था। इसकी शिकायत नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज से किया। एसपी ने पीड़ित को नवगछिया थाना भेज दिया।

इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण ने बताया कि पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। लक्ष्मी होटल में जाकर सीसीटीवी फुटेज को देखा। होटल संचालक से भी बात किया। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर छापेमारी की गई। घर से वह फरार हैं। ज्ञातव्य हो मध्य प्रदेश में लिंग अनुपात लड़के के वनिस्पत लड़कियाें की सख्या काफी कम हैं। शादी के लिए लड़की नहीं मिल पाती हैं। इस कारण वहां के लड़के शादी के लिए बिहार व उत्तर प्रदेश का रूख करते हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: