5
(2)

नवगछिया के इस्माइलपुर थाना अंतर्गत नारायणपुर चंडी स्थान निवासी जेल पुलिस कार्यरत नीरज कुमार का आकस्मिक मौत सड़क दुर्घटना में हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक नीरज कुमार रविवार को अपने घर से कटिहार केलाबारी के ससुराल जाने के दौरान शाम डूम्मर के पास एक ढाबे पर पीछे से किसी अज्ञात वाहन के धक्का मार कर भाग गया। ढाबे वालों ने इन्हें उपचार के लिए परथिमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे कटिहार रेफर कर दिया था।

जहां अस्पताल ले जाने के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई। उसकी मृत्यु की सूचना स्थानीय ढाबे वालो ने परिजनों एवं पूर्णिया जेल के करा अधीक्षक को दिया जिसके उपरांत उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया पूर्णिया जेल के जेलर , बाड़ा बाबू साथ मे सिपाही इनकी अन्तिम दर्शन करने आए और श्रद्धांजलि अर्पित किए। साथ ही साथ गांव के सभी लोगों ने अपनी नम आंखों से इन्हें अन्तिम बिदाई दी। इनकी अचानक सड़क दुर्घटना में निधन होने से परिवार सहित गांव को काफी क्षति पहुंचा।

लोगों ने बताया कि मृतक नीरज कुमार मृदुभाषी था हाल ही में हुए शिक्षक नियोजन में भी चयनित हुआ था अपने घर का जिम्मेदार व्यक्ति होने के कारण इस के निधन से घर में दुखों का पहाड़ गिर पड़ा है। 3 वर्ष पाहले इसकी शादी के गरबारी में हुआ था एक ढेर वर्ष का बच्चा भी है। पत्नी एवं परिवार परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर हाल बुरा है। जिला परिषद सदस्य विपिन मंडल मुखिया निभा देवी मुखिया प्रतिनिधि सुजीत मंडल आदि ने इस के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: