

रूपये का उठाव करने के बावजूद सड़क नहीं बनाकर सरकारी राशि का गबन कर लिया। इस संबंध में गांव के ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल को हस्ताक्षरित आवेदन सौंपा हैं। आवेदन पर गांव के सुबोध मंडल, रूपेश कुमार सिंह, वचनदेव साह, सत्य नारायण मंडल, अनोखे मंडल, शलेंद्र मंडल, अम्बिका मंडल सहित अन्य लोगों ने हस्ताक्षर किया हैं। बताया गया कि बनिया बैसी पंचायत के मसुदनपुर बैसी गांव के वार्ड संख्या नो में बटेश्वर सिंह के घर से लेकर छंगुरी मंडल के घर तक मिट्टी भराई व ईट सोलिंग होना था। ना तो मिट्टी का कार्य हुआ और ना ही ईट सोलिंग का कार्य हुआ। सड़क का सारा रूपये वार्ड सदस्य सजनी देवी, व मुखिया प्रतिनिधि बबीता देवी ने निकासी कर लिया। सरकारी राशि की दोनो की मिली भगत से गबन कर लिया गया। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। इस संबंध में मुखिया पति सुबोध यादव ने बताया कि कोरोना काल होने की वजह से कार्य नहीं करवा पाया। अनमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने बताया कि इस तरह की शिकायत मिली हैं। मामले की जांच करवाई जायेगी। इसमें जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।