5
(1)

अनुमंडल के गंगा व कोसी नदी की बाढ़ से गोपालपुर, इस्माइलपुर व रंगरा प्रखंडों में हजारों एकड में बाढ के पानी से जल जमाव की समस्या हैं। जल जमाव होने पर समय से गेहूं सहित अन्य फसल की बोआई नहीं हो पायेगी। इससे किसानों को काफी परेशानी होगी। पिछले एक दशक से इस इलाके के किसान जल जमाव से निजात हेतु सरकारी अधिकारियों व विभिन्न दलों से .

जुड़े जनप्रतिनिधियों के समक्ष इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए गुहार लगा रहे हैं।किसान वचनेश्वर मंडल, विश्वजीत यादव व गजेन्द्र महतो ने बताया कि बाढ व बरसात के कारण मकई की फसल भी नहीं हुआ।अब गेहूं की फसल की बुआई भी समय पर नहीं होने से भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार इस्माइलपुर बैहियार, मालपुर बैहियार व.

गोपालपुर के गंगा प्रसाद बांध की दोनों ओर, अभिया व धरहरा बैहियार तथा कालूचक बैहियार की हजारों एकड में जल जमाव है। नवगछिया में ढोलबजजा कदवा एवं जगतपुर के पास जल जमाव के समस्या से किसान हलकान परेशान हैं।जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जल जमाव एक गंभीर समस्या है। इसके निदान की व्यवस्था का प्रयास किया जायेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: