5
(1)

भागलपुर में एक दामाद ने गुस्से में अपनी सास ससुर और अपने बेटे पर पेट्रोल छींटकर आग लगा दिया।इस घटना में सास की मौत हो गयी जबकि ससुर और बेटे की हालत गंभीर है। घटना एकचारी थाना क्षेत्र के दियारा क्षेत्र की है। मृतका सुरेश मंडल की 50 वर्षीय पत्नी कलावती देवी बताई जाती है जबकि सुरेश मंडल और उनका नाती आदित्य (पिता- मनोज मंडल) बुरी तरह झुलस गया जिनका गम्भीर स्थित में इलाज चल रहा है। घटना देर रात 11 बजे के आसपास की है।

घटना के सम्बंध में मृतका के भाई संतोष मंडल ने बताया कि मृतका की बेटी लक्ष्मी के पति ने घर से भगा दिया था।जिस वजह से वह अपने मायके आ गयी थी। गुस्से में दामाद ने पेट्रोल छींटकर आग लगा दिया।इससे पहले कल दिन में भी हथियार दिखाकर सास ससुर और पत्नी को जान से मार देने की धमकी दे रहा था। क्या कहती है बेटी-घटना के सम्बंध में मृतका की बेटी ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले पीरपैंती थाना क्षेत्र के सिरमत पुर पंचायत के कॉलनी टोला निवासी मनोज मंडल से हुई थी।उसके तीन बच्चे हैं।

लेकिन मनोज मंडल दिनरात नशा करता रहता है। इस बात को लेकर उसकी पत्नी जब भी उसे मना करती है तो वह लक्ष्मी के साथ मारपीट करता है। 28 सितंबर को भी इसी बात को लेकर उसने लक्ष्मी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। लक्ष्मी अपने नवजात शिशु और अपने बेटे के साथ पड़ोस के मंगली दीदी के घर मे शरण ली लेकिन दो दिन के बाद भी जब मनोज मंडल उसे घर ले जाने को तैयार नही हुआ तब वह मजबूर होकर अपने मायके आ गयी। लेकिन रात में उसने पेट्रोल छींटकर आग लगा दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: