4.9
(8)

हत्या के मामले में हुई सजा का बदला लेने के लिए छोटुआ को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया।
रंगरा चौक ओपी क्षेत्र के मुरली निवासी अभिषेक कुमार सिंह उर्फ छोटुआ को गोली मारने के मामले में रंगरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई। घायल का बयान पुलिस ने जेएलएनएमसीएच भागलपुर अस्पताल में पुलिस ने लिया। उसके बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें सात को नामजद आरोपित बनाया हैं। छोटुआ ने पुलिस को बताया कि मुखिया के प्रचार के लिए रंगरा गांव में जन सम्पर्क कर शाम में घर वापस लौट रहा था। गांव में मध्य विद्यालय के पास पूजा हो रहा था। कुछ देर के लिए पूजा में भी चला गया। पूजा से घर लौट रहा था। रास्ते में भीड़ होने के कारण गाड़ी से उतर कर पैदल ही घर जा रहा था। गाड़ी से दोनो गार्ड उतर ही रहा था कि अपराधियों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अपराधियों में देवेंद्र उर्फ देवना का पुत्र सहित सात लोग शामिल थे। एक गोली बांह में लगी हैं। दूसरी गोली कमर से उपर लगी हैं। गोली मारने के पश्चात सभी लोग मध्य विद्यालय की ओर भाग गया। अपराधियों ने घटना का अंजाम पूरानी दुश्मनी को लेकर दिया गया हैं। वहीं वर्ष 2018 में मेरे पिता की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी । जिसमें नामजद गांव देवेंद्र सिंह उर्फ देवना को सजा भी हुई थी। उसी सजा का बदला लेने के लिए मेरे उपर जानलेवा हमला किया गया हैं। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि पुलिस पुरानी दुश्मनी, मुखिया प्रत्याशी के प्रतिद्वंदता व अन्य बिंदुओ पर पुलिस जांच कर रही हैं। पुलिस नामजद आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.9 / 5. Vote count: 8

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: