5
(1)

नारायणपुर: गुरुवार की देर शाम बैकठपुर दुधैला पंचायत के करीब पच्चीस वर्षीय हरेराम शर्मा का गंगा में डूबने से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। इस बारे में पंचायत के निवर्तमान मुखिया अरविंद मंडल ने बताया कि मृतक हरेराम अठगामा कोदरा भित्ता के पास गंगा नदी किनारे भैंस को नाहलवा रहा था नहलवाने के क्रम में वह गहरे पानी में चला गया। गुरुवार की देर रात्रि ग्रामीणों के प्रयास से शव को बरामद किया गया।

मुखिया अरविंद मंडल ने कहा कि मृतक के स्वजन को मुआवजा मिलना चाहिए। नारायणपुर अंचला अधिकारी अजय कुमार सरकार ने कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम होने दीजिए उसके बाद सरकारी नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।हरेराम की मौत पर उसके पिता अजय मंडल और भाई बहन का रो-रो कर बुरा हाल है

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: