5
(2)

नवगछिया पुलिस जिला के
गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गोढियारी गाँव में शुक्रवार की दोपहर को आपसी विवाद में चली गोली में एक युवक के हाथ में गोली लगी। सूचना मिलते ही गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे व घायल को पीएचसी गोपालपुर इलाज हेतु लाया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु मायागंज रेफर कर दिया गया।मिली जानकारी के.

अनुसार घायल युवक गोढियारी के संजय सिंह के पुत्र विक्की कुमार व महेन्द्र सिंह के पुत्र मनीत कुमार के बीच आपसी रंजिश चल रहा था। शुक्रवार की दोपहर को मनीत सिंह के द्वारा चलाई गई गोली विक्की कुमार के हाथ में लग गयी।थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि घायल युवक का इलाज मायागंज अस्पताल में करवाया जा रहा है तथा मामले की जानकारी हेतु दोनों पक्षों से पूछताछ किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार आरोपित पक्ष की एक महिला सदस्य से पूछताछ किया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: