5
(2)

नवगछिया- राजद की ओर से जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि 10 अक्टूबर को दोपहर के 12 बजे राजद कार्यालय नवगछिया में युवा जिलाध्यक्ष कांतेश कुमार का स्वागत समारोह सह कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।

जिसमें सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, सभी प्रखंडों के अध्यक्ष सहित राजद समर्थकों को कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। वहीं कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शैलेश कुमार, जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान एवं जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल आदि भी मौजूद रहेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: