5
(1)

खरीक थाना के नया टोाला भवनपुरा निवासी कुख्यात सिंटू यादव को पुलिस ने हथियार व गोली के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पीसी करते हुए जानकारी दिया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नया टोला भवनपुरा में दुर्गा पूजा के दौरान सिंटू यादव, गौरव यादव, मौसम यादव हथियार के साथ इकट्ठा हुए हैं। सूचना के सत्यापन के लिए टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व एसडीपीओ दिलीप कुमार कर रहे थे।

पुलिस स्थल पर पहुंचा तो देखा कि तीन आरोपित दहशत फैलाने के लिए दुर्गा पूजा के दौरान हवाई फायर कर रहे थे। पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कहा किंतु वे लोग गोली फायर करते रहें। पुलिस ने तीनों को घेरने लगे तो वे लोग गोली फायर कर भागने लगे। सिंटू यादव हथियार के बल पर पुलिस पर भी हमला किया गया। पुलिस ने सिंटू यादव को अपने कब्जे में ले लिया। उसके पास से एक देशी कट्टा, नो गोली, एक खोखा, एक बिनडोलिया, 450 ग्राम गांजा तथा गांजा पिने वाला चिलम बरामद किया।

छोपेमारी दल में खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार, अनि अविनाश राउत, सअनि बालेश्वर दास मौजूद थे। आरोपित के विरूद्ध खरीक खरीक व नदी थाना में 12 मामले हैं। एक हत्या का मामला। जानलेवा हमला, अपहरण, रंगदारी व संगीन मामले दर्ज हैं। पीसी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: