5
(1)

नवगछिया के रंगरा प्रखंड में सातवें चरण के पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन प्रक्रिया  के चौथे दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 363 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम के 4:00 बजे तक चले नामांकन प्रक्रिया में मुखिया पद के लिए 5 महिलाओं एवं 16 पुरुष सहित  कुल 21 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। जबकि पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 13 महिला एवं 8 पुरुष सहित  कुल 2 लोगों ने पर्चा दाखिल किया।

वार्ड सदस्य पद के लिए 113 महिला एवं 98 पुरुष सहित कुल 211 लोगों ने पर्चा दाखिल किया।वहीं दूसरी ओर सरपंच पद के लिए 10 महिला एवं 10 पुरुष सहित  कुल 20 लोगों ने एवं ग्राम पंचायत के पंच पद के लिए 59 महिला एवं 31 पुरुष सहित कुल 90 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है।उक्त जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी है।  

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: