0
(0)

झारखंड के गोड्डा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक अमित मंडल पर तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित आवास के समीप बुधवार की देर शाम कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने ईंट-पत्थर से अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान उनकी हाथ के अलावा छाती, पेट और पैर में भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक हमले को नाकाम बनाने के लिए अंगरक्षकों ने खूब प्रयास किया। उनके सजग होने के बाद हमलावर भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी पर तिलकामांझी थानाध्यक्ष राज रतन मौके पर पहुंच घटना की छानबीन शुरू कर दी है। जख्मी विधायक का प्राथमिक उपचार कराया गया है। इधर घटना की जानकारी पर काफी संख्या में विधायक के समर्थक उनके आवास पर जुट गए हैं। विधायक पर तब हमला हुआ जब वह अपने आवासीय परिसर के गलियारे में टहल रहे थे। विधायक ने घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सिटी एएसपी शुभम आर्या को बताया कि कुछ लड़कों ने पत्थर से हमला कर दिया। विधायक की हाथ मे गम्भीर जख्म लगा है। हमलावरों ने ईंट-पत्थर से अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान उनकी हाथ के अलावा छाती, पेट और पैर में भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक हमले को नाकाम बनाने के लिए अंगरक्षकों ने खूब प्रयास किया। उनके सजग होने के बाद हमलावर भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी पर तिलकामांझी थानाध्यक्ष राज रतन मौके पर पहुंच घटना की छानबीन शुरू करते हुए आला पुलिस अधिकारियों को हमले की सूचना दी। चंद मिनट में पूरा पुलिस महकमा हरकत में आते हुए मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी। जख्मी विधायक का प्राथमिक उपचार कराया गया है। इधर घटना की जानकारी पर काफी संख्या में विधायक के समर्थक उनके आवास पर जुट गए हैं। हमले को लेकर सीसी कैमरे की फुटेज का अवलोकन कर पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है। घटना को लेकर विधायक के स्थानीय समर्थकों में काफी रोष देखा जा रहा हैं। इधर जानलेवा हमले को लेकर एसएसपी निताशा गुड़िया ने बताया कि विधायक पर दो-तीन की संख्या में लड़कों ने पत्थर चला जख्मी कर दिया है। ईंट-पत्थर से हमला करने वालों की गिरफ्तारी के लिए सिटी एएसपी के नेतृत्व में तिलकामांझी पुलिस छापेमारी कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: