5
(2)

नवगछिया- में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि बिहार के उपचुनाव में तारापुर और कुशेश्‍वरस्‍थान सीटों पर जश्न मनाने वाले सत्ता पक्ष ये न भूलें कि अभी भी राजद बिहार की सबसे बड़ी पार्टी है। राजद 75 सीटों पर जीत कर बैठी है। उपचुनाव में दोनों सीटों को जीतने के लिए जदयू एनडीए के साथ लड़े तो वो आज भी 43 सीटों पर ही ठहर गए हैं।

वे 43 से 45 नहीं हो गए हैं। हां राजद का जनादेश जरूर बढ़ा है। हमारे मतदाताओं की सूची जरूर बढ़ती जा रही है। और अकेले अपने दम पर राजद ने अंतिम राऊंड तक भी कांटे की टक्कर जरूर दी है। श्री झा ने सवालिया लहजे में कहा कि सत्ता पक्ष को समीक्षा बैठक करनी चाहिए कि जनता उन्हें 43 सीटों से अधिक बढ़ने क्यों नहीं दे रही।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: