5
(1)

नवगछिया थाना क्षेत्र के मक्खातकिया में पति ने पत्नी को गोली मार कर घायल कर दिया। महिला के सर में गोली लगी हैं। घायल महिला कदवा ओपी क्षेत्र के प्रताप नगर कदवा निवासी ब्रह्मचारी राय की पत्नी पूजा कुमारी हैं। घायल महिला के पिता नवगछिया थाना के मल्की नवटोलिया निवासी दिनेश मंडल ने पुलिस को बताया कि 20 दिन पहले मेरी पुत्री मायके आई थी। बुधवार की शाम घाट से छठ पूजा कर घर आई ही थी कि दमाद ब्रह्मचारी राय ने गोली मार दिया। उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया। भागलपुर अस्पताल से भी घायल को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।

महिला का परिजन निजी क्लिनिक में इलाज करवा रहे हैं। पिता ने बताया कि 10 वर्ष मेरी पुत्री की शादी प्रताप नगर कदवा निवासी ब्रह्मचारी राय से हुई थी। ब्रह्मचारी राय बहुत से लोगों से कर्ज ले लिया था। वे लोग बराबर तकादा करने आते थे। इससे मेरी पुत्री परेशान हो गई थी। मेरी पुत्री ने यह बात अपनी बड़ी बहन जो घोघा में रह रही हैं उसे बताई। बड़ी बहन ने उससे कहा कि कितना कर्ज है। वह रूपया हम कमेटी से उठाकर दे देंगे। मेरे दमाद ने पांच रूपया सैकड़ा व्याज पर रूपया उठाया था। मेरी पुत्री ने तीन रूपया सैकड़ा पर 80 हजार रूपया उठाकर मेरे दमाद को दिया। पूजा कुमारी वह रूपया वापस करने के लिए पति से कह रही थी।

वह रूपया मांगने पर मारपीट करने लगता था। इससे अजीज होकर मेरी पुत्री मायके आ गई थी। मेरी पुत्री छठ पूजा करने के लिए कोसी नदी के घाट पर गई थी। वहां से आते समय दमाद ने उसे देख लिया था। घाट से ही दमाद उसका पिछा कर रहे थे। मेरे घर पर आकर दमाद ने मेरी पुत्री को गोली मार दिया। ब्रह्मचारी राय अपने भाभी के साथ अवैध संबंध था। वह मेरी पुत्री को अपने पास रखना नहीं चाहता था। वह बार बार प्रताड़ित करता था।

इस मामले में पूजा देवी के पति, ससुर लूखो राय, सास, गोतनी डेजी देवी, भैसुर बाल्मिकी राय को नामजद किया हैं। पुलिस घायल महिला का बयान दर्ज कर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज किया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: