0
(0)

रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में हर्षोल्लास के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ मनाया गया। प्रखंड के रंगरा, सधुआ, चापर, मदरौनी, सहोरा, मुरली, बनिया गाँव के अलावे तीनटंगा दियारा के दोनों पंचायतों में भी चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन किया गया। गंगा नदी के अलावे कोसी नदी और छोटे-मोटे तालाब के किनारे छठ घाट निर्माण कर लोगों ने बुधवार को अस्ताचलगामी सूर्य को और गुरुवार की सुबह उदयीमान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।

छठ व्रतियों ने विभिन्न घाटों से भगवान सूर्यदेव की उपासना कर अपने घर परिवारों की सुख,शांति,वैभव एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने की छठी मैया से प्रार्थना की। छठ घाट पर साज-सज्जा एवं छठमय वातावरण में श्रद्धालुओं की गहमागहमी की रौनक छा गया था। पूरे क्षेत्र में बजने वाली छठ मैया की गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। गुरुवार को हीं पारण के साथ ही छठ पर्व संपन्न हो गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु जगह-जगह पुलिस की भी तैनाती की गई थी। हालांकि इस दौरान किसी भी प्रकार की घटना होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: